हरदोई, अप्रैल 28 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम्य विकास विभाग ने विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजीरामजी) योजना के तहत कवायद शुरू कराई है। इस वर्ष करीब एक करोड़ 71 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इससे पांच तहसीलों में 43 खाद्य वन विकसित करने का लक्ष्य है। एक खाद्य वन में करीब 450 से 500 पौधों को रोपित किया जाएगा। इनमें फलदार पौधों को वरीयता मिलेगी। पूरे जिले की बात करें तो पांच हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इससे वायुमंडल में हरियाली आने के साथ ही वन क्षेत्र में फलों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार आरपी सिंह का कहना है कि सभी 19 ब्लाकों के कार्यक्रम अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यह भी पढ़ें- वन पोषकों को नहीं मिल रही पिछले चार माह से राशि उन्हें अपने ब्लाक...