गोरखपुर, अगस्त 11 -- गोरखपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए नगर निगम की ओर से मंगलवार से महानगर के 80 वार्डों में चार दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत करीब 1.63 लाख तिरंगा लोगों को वितरित किए जा रहे हैं। उद्देश्य है कि स्वतंत्रता दिवस पर अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाए और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया जाए। अभियान में पार्षदों की अगुवाई में पौधरोपण, तिरंगा रैली और विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों और वार्डों में सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: वार्डो में तिरंगा रैली के लिए पार्षदों से मांगा सहयोग पौधरोपण के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। नगर आयुक्त अजय जैन ने अभियान को सफल बनाने के लि...