1.63 करोड़ का ड्रग पुलिस ने कराया नष्ट
भदोही, जून 23 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) द्वारा कुल 10 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 316.465 किलो अवैध मादक पदार्थ (गांजा-316.400 किला, डायजापाम-65 ग्राम) कीमत एक करोड़ 63 लाख 40 हजार रुपये को नष्ट कराया गया।अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि आपरेशन दहन के तहत उक्त अभियान चलाया गया। जिले के पांच थानों सुरियावां से दो, ऊंज से एक, भदोही से तीन, ज्ञानपुर से तीन, दुर्गागंज से एक मामले को निस्तारित किया गया। उपरोक्त माल को जनपद प्रयागराज के थाना हण्डिया क्षेत्र के धानूपुर में स्थित संगम मेडीसर्व प्राइवेट लिमिटेड के इन्सिनेटर के माध्यम से नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- 130 किलो मादक पदार्थ नष्ट बता दें कि जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने समय-समय पर संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.