सोनभद्र, मार्च 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम का सभी समितियों, ब्लाकों व पंचायत भवनों में सजीव प्रसारण कराया जाएगा। जिले के कुल एक लाख 61 हजार 265 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि डीबीडी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी। सजीव प्रसारण करने के संबंध में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सभी संबंधित समितियों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही उप कृषि निदेशक वीरेन्द्र कुमार ने ब्लाकों व पंचायत भवनों में कार्यक्रम करने का निर्देश दिया है। एआर सहकारिता ने बताया कि जनपद की सभी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों में 13 मार्च को शाम 5 बजे कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट दिखाय...