सहारनपुर, मई 16 -- देवबंद। पर्यटन विभाग उप्र. द्वारा देवबंद तहसील क्षेत्र के गांव रणखंडी में महाभारत कालीन पैराणिक सदाशिव महादेव मंदिर का 1.61 करोड रुपये की लागत से सौंदर्यकरण किया जाएगा। पीब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण को पर्यटन के विकास को नई दिशा प्रदान होगी। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवबंद विधान सभा की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए क्षेत्र के गांव मिरगपुर बाबा फकीरादास की कुटी और गांव मानकी स्थित श्रीमंकेश्वर महादेव मंदिर में विकास कार्य हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- पर्यटन मंत्री ने तीर्थ नगरी सोरों को दी 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात जिससे न सिर्फ श्रद्धालुओं को लाभ मिल रहा ह...