गोंडा, मार्च 12 -- गोण्डा। जिले में खेतों और सड़कों पर घूम रहे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम पहल की गई है। शासन की ओर से जिले में दो वृहद गोशालाओं के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इन गोशालाओं का निर्माण विकास खंड मुजेहना के उज्जैनी कला और रूपईडीह के पूरे पाठक गांव में कराया जाएगा। शासन की ओर से निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों को भी नामित कर दिया गया है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। करीब सवा तीन करोड़ रुपये की लागत: इन दोनों गोशालाओं के निर्माण पर करीब सवा तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हर गोशाला के निर्माण पर लगभग 1.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन वृहद गौशालाओं को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि गोवंश को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।400 गोवंश की देखभाल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.