मैनपुरी, नवम्बर 24 -- लोक निर्माण विभाग मैनपुरी के तीन मार्गों की विशेष मरम्मत का काम कराएगा। इसके लिए सरकार ने एक करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये का बजट जारी किया है। इन तीनों ही विशेष मार्गों की मरम्मत करने के लिए ई टेंडरिंग की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होगी। तीनों ही मार्ग दो माह में तैयार कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग मैनपुरी के अधीक्षण अभियंता वीके चौधरी की ओर से इस संबंध में ई टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू किए जाने की कार्रवाई शुरू कराई गई है। मैनपुरी औंछा मार्ग से मधुपुरी मार्ग पर विशेष मरम्मत 45 लाख रुपये के बजट से कराई जाएगी। हाजीपुर नेरा से नगला बरी सिकरवार होते हुए ग्राम सजावारपुर मार्ग की विशेष मरम्मत 58 लाख रुपये तथा चांदपुर मनोना मार्ग से रम्पुरा होते हुए गोंदई मार्ग की विशेष मरम्मत 55.50 लाख रुपये से कराई जाएगी। इन तीनों ही मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.