1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
बागेश्वर, अगस्त 4 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नशामुक्त जिला अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने 1.472 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मेहरा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि तीन अगस्त की रात करीब 9:20 बजे एसओजी और थाना कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम पोलिंगडार पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक संख्या यूके-06 एसी-4957 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन सवार गोविंद सिंह रावत (32) पुत्र बहादुर सिंह और राजा रावत (26) पुत्र गोविंद सिंह रावत, निवासी ग्राम सुमगढ़, थाना कपकोट के कब्जे से 1.472 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कपकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.