बदायूं, अप्रैल 4 -- एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास से जिले की तीन सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गयी है। शासन ने सड़कों का निर्माण शुरू कराने के लिए 1.45 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। इन तीनों सड़कों का निर्माण मंडी परिषद के माध्यम से कराया जायेगा। इन सड़कों के निर्माण से कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। एमएलसी वागीश पाठक लगातार जिले के विकास के लिए प्रयासरत हैं। उनके द्वारा यातायात सुगम बनाने के लिए फिलहाल में कई सड़कों के लिए मंजूरी दिलायी जा चुके हैं। एमएलसी के प्रयास से सहसवान विधानसभा के इस्लामनगर बिसौली मार्ग पर चिचैटा चौराहे से रामनगर मार्ग, रुदायन से रामनगर सैदपुर (मड़फोडा) मार्ग, इस्लामनगर बहजोई मार्ग से संबंध नगर मार्ग के निर्माण को भी शासन ने मंजूरी दे दी है। इन सड़कों के निर्माण से कई गांवों को लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय लोगों न...