फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- एसआईआर सर्वे में जिले के 1.40 लाख मतदाताओ की मैपिंग नहीं हो सकी है। जिला प्रशासन द्वारा इन मतदाताओं को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। इतनी बड़ी संख्या में नोटिस बनाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। छह जनवरी के बाद बीएलओ इन मतदाताओं के घर जाकर नोटिस थमाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा 28 अक्तूबर से एसआईआर सर्वे कराया गया। जिले में कराए गए सर्वे में 19 लाख मतदाताओं में से 15.57 लाख मतदाताओं का डिजिटाइलेशन हो सका है। बाकी 4.84 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी थी। जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में सभी बीएलओ द्वारा 3.44 लाख मतदाताओं की मैपिंग करने का काम पूरा कर लिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा ने बताया कि सर्वे का काम पूरा हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...