नैनीताल, मार्च 2 -- भीमताल। सिमलिया बैंड से हैडाखान मार्ग के डामरीकरण के लिए शासन ने 1 करोड़ 40 लाख रुपये स्वीकृति हुए हैं। यह जानकारी राम सिंह कैड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि यह मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोनिवि के माध्यम से मार्ग के डामरीकरण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी थी। जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। डामरीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...