लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में करीब 1.38 लाख एचआईवी संक्रमित व्यक्ति एआरटी केन्द्रों पर निःशुल्क परामर्श, उपचार एवं दवाएं प्राप्त कर रहे हैं। वहीं पूरे देश में लगभग 25.44 लाख लोग एचआईवी संक्रमित हैं, जिनमें 45 प्रतिशत महिलाएं और करीब 2.75 प्रतिशत बच्चे शामिल हैं। सोमवार को 'उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा सूचना भवन के सभागार में एचआईवी-एड्स विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला में यह जानकारी दी गई।बताया गया कि देश में अधिकांश संक्रमण असुरक्षित यौन संबंध के माध्यम से होता है जबकि कुछ राज्यों में संक्रमित सुई एवं सीरिंज के उपयोग से भी संक्रमण के मामले सामने आते रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी-एड्स से संबंधित सही जानकारी का प्रसार, सामाजिक कलंक को कम करना तथा जनस्वास्थ्य कार्यक्रम...