गाज़ियाबाद, जून 20 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। साइबर थाना पुलिस ने 1.37 करोड़ रुपए की ठगी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खाता उपलब्ध कराता था। उस खाते में जो भी रकम आती थी, उसका पांच प्रतिशत कमीशन आरोपी को प्राप्त होता था। इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एडीसीपी पियूष सिंह ने बताया कि क्रिप्टो टेडिंग के नाम पर पीड़ित संजय कटियार से 24 जनवरी 2024 से 25 अप्रैल 2024 के बीच 1.37 करोड़ रुपयों ठगी की गई। इस मामले में एक मई 2024 को पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- 1.37 करोड़ की ठगी में शामिल आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 28 जुलाई 2024 को आरोपी प्रदीप कुमार, सुमित कुमार, आकिफ फरहान खान उर्फ मनन को गिरफ्तार किया था। वहीं 14 अगस्त 2024 को अमित ककड़ि...