हरदोई, दिसम्बर 9 -- हरदोई। गंगा नदी किनारे बेरिया घाट के निकट सवा करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पक्का पुल बनेगा। इससे श्रृद्धालुओं को गंगा नदी तक पहुंचने में राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। जनवरी में काम शुरू होने की उम्मीद है। बेरिया घाट पर जाने के लिए लोगों को कुतुआपुर मार्ग पर एकघरा पुलिया के पास काफी परेशानी होती है। यहां अक्सर रास्ता कीचड़मय रहता है। ऐसे में टूटी पुलिया के स्थान पर पक्का पुल बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों के अनुसार क्षेत्रीय भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू ने भी इसके लिए प्रस्ताव भेजा। इसके पुल निर्माण को कुछ माह पूर्व स्वीकृति दी गई। पहली किश्त में पुल को बनाकर तैयार करने के लिए 52 लाख 88 हजार रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के...