प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज। अलोपीबाग स्थित गीता निकेतन मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए 1 करोड़ 33 लाख रुपये की योजना को मंजूरी मिल चुकी है और पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस परियोजना का प्रस्ताव शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने पर्यटन विभाग को भेजा था। योजना के तहत मंदिर परिसर का सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था आदि का काम कराया जाएगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाना है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 50 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि विभिन्न प्राचीन मंदिरों के विकास पर खर्च की जाएगी। इससे न केवल धार्मिक स्थलों का स्वरूप निखरेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्...