हरदोई, अप्रैल 8 -- अतरौली। विकास खंड भरावन के प्रसिद्ध प्राचीन जंगली शिव महादेव मन्दिर अतरौली के जीर्णोद्धार के लिए पर्यटन विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 31 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर यात्री विश्राम घर, सोलर स्ट्रीट लाइट, वाटर कूलर, समर बोरिंग, यात्री शेड सहित अन्य कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। बताते चले जंगली शिव महादेव मन्दिर क्षेत्र का प्राचीन मन्दिर है प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है और प्रतिदिन सीताराम जाप होता है। सावन में कावड़ियों का आवागमन एक महीने तक रहता है। सांसद अशोक रावत नें बताया सनातन आस्था को एक विकास की एक नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संसदीय क्षेत्र में जंगली शिव महादेव मन्दिर के ...