1.307 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
विकासनगर, जुलाई 20 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को एक किलो 307 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल प्रदीप रावत ने बताया कि रविवार रात को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सहसपुर से सभावाला जाने वाले मार्ग पर रपटे के पास एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और नदी की ओर तेज कदमों से जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे सुखी नदी के पास पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिंकू उर्फ गुंजन (35) पुत्र जुभानाथ, निवासी चोरखाला बंगाला बस्ती, थाना सहसपुर, देहरादून बताया। उसके हाथ में मौजूद बैग की तलाशी लेने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.