1.30 लाख में शादी.. दुल्हन बहन-बहनोई संग फरार
झांसी, अगस्त 22 -- झांसी। झांसी में गुजरात का दूल्हे से ठगी का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर 1 लाख 30 हजार रुपए नगद लेकर बहन-बहनोई ने अपनी साली से मंदिर में शादी कराई। फिर विदाई के बाद स्टेशन छोड़ने आए। रास्ते में एक रस्म का बहाना बनाकर दूल्हा व उसकी बहन को छोड़कर दुल्हन को लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुजरात के भौरवी थाना तालुका के मोरबी सिटी ए डिवीजन गोकुल नगर नवामकनसर के रहने वाले राकेश भाई निमावत ने बताया कि कुछ समय पहले मोबाइल से उसकी बातचीत शिवपुरी (मप्र) के दिनारा के देवराज शर्मा से हुई थी। उन्होंने फोन पर शादी कराने का वादा किया और झांसी बुलाया। बीती 17 अगस्त को राकेश झांसी आया। जहां देवराज ने उन्हें दिनारा आने को कहा। यहां एक मंदिर में दिनारा की ही रहने वाली सलौनी को अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.