अररिया, जून 6 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शहर के सदर रोड पर एक करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क एवं नाला योजना पूरी होने के बाद भी लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत नहीं मिल सकी है। शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए। पोस्ट ऑफिस चौक से आगे बालाजी होटल के समीप तथा आसपास के इलाकों में पानी जमा हो गया, जबकि कई दुकानों में भी बारिश का पानी प्रवेश करता देखा गया। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। यह भी पढ़ें- 1.29 करोड़ की लागत से सड़क बनी, समस्या नहीं हुई खत्मयोजना की जानकारी जानकारी के अनुसार, पोस्ट ऑफिस चौक से भैरोदान पकौड़ी दुकान तक सड़क एवं नाला निर्माण का कार्य बुडको के माध्यम से कराया गया है। योजना का उद्देश्य वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या का समाधान क...