पाकुड़, जून 13 -- पाकुड़। रवींद्र भवन में झामुमो का एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुई। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू मौजूद रहे। कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर के दौरान मंच का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने किया। यह भी पढ़ें- एसआइआर पर झामुमो कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणकार्यकर्ताओं की भूमिका केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के 1 ल...