सोनभद्र, अप्रैल 6 -- सोनभद्र। मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बरकोनिया सोढा निवासी रोहित पनिका को 1 किलो 285 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में थाना रामपुर बरकोनिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.