सहारनपुर, जून 5 -- सहारनपुर। महानगर के थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 226 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर नेम चंद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जंगल ग्राम सिम्भालका जुनारदार क्षेत्र से शाहरूख पुत्र अमन निवासी चौधरी मेडिकल वाली गली मानकमऊ थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 226 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना जनकपुरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अवैध गांजा के साथ नशा तस्कर की गिरफ्तारी दुकान में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दुकान में हुई चोरी की घटना सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों क...