1.21 लाख से अधिक की हुई नेत्र जांच, एक लाख को मिलेगा चश्मा
पटना, मई 12 -- बिहार में समाज कल्याण विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर मुफ्त नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 1 लाख 21 हजार 365 लोगों की नेत्र जांच की गई। इसमें 1 लाख 3 हजार 864 लोग ऐसे चिह्नित किए गए, जिन्हें चश्मा की आवश्यकता है। उन्हें समाज कल्याण विभाग की ओर से नि:शुल्क चश्मा का वितरण नेत्र जांच के 15 दिनों के बाद से हो रहा है। इसके तहत अब तक 35 हजार से अधिक लोगों को चश्मा दिया जा चुका है। इसके माध्यम से समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। यह अभियान राज्य के 101 अनुमंडलों में संचालित बुनियाद केंद्रों पर 23 मार्च से 11 मई तक तीन चरणों में चलाया गया। दूसरा चरण 30 मार्च को और तीसरा चरण 5 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.