1.200 किग्रा गांजा के साथ एक गिरफ्तार
सोनभद्र, मई 14 -- सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने बुधवार की शाम रेलवे क्रासिंग चोपन के अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास 1.200 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि बुधवार की शाम को पुलिस टीम गश्त पर थी। शाम लगभग साढे़ आठ बजे गश्त के दौरान पुलिस ने रेलवे क्रासिंग चोपन के अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास से जगजीवन जायसवाल पुत्र स्व. पुसई जायसवाल निवासी दरीमडोल थाना मड़वास जनपद सिद्धी, मध्यप्रदेश हाल पता चोपन रेलवे स्टेशन के पीछे को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.