संतकबीरनगर, जून 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नैनीडीहा के पास से 1.2 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी की जानकारी कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज विनय कुमार पांडेय ने सहयोगी हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र पांडेय, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल अनुराग यादव के साथ शनिवार की देर शाम पायलपार चौराहे पर मौजूद थे। उसी दौरान सूचना मिली एक व्यक्ति झोले में कुछ नाजायज वस्तु को लेकर एकमा की तरफ से पायलपार तिराहे की तरफ आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम पैदल ही भुअरिया रोड पर करीब 300 मीटर आगे पहुंची। दूर से रोड लाइट की रोशनी में एक व्यक्ति पैदल ही आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस वालों को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने नैनीडीहा के सामने घेराबंदी करके युवक क...