हरिद्वार, मार्च 23 -- माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कलेक्शन एजेंट पर 55 महिलाओं से वसूली गई लोन की किस्त हड़पने का आरोप लगा है। कुल 1.13 लाख रुपये के गबन मामले में कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर क्षेत्र की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी बहादराबाद क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराती है। इस कंपनी के एरिया मैनेजर जागेश कुमार ने आरोप लगाया कि कलेक्शन एजेंट अंकित ने मई 2025 के दौरान करीब 55 महिला ग्राहकों से कुल 1,13,737 रुपये की किस्तें वसूलीं, लेकिन यह रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं कराई। आंतरिक जांच में खुलासे के बाद आर्थिक नुकसान सामने आया। आरोप है कि रकम जमा कराने के लिए कहने पर एजेंट बहाने बनाता रहा। 15 मई 2025 को जब कंपनी प्रतिनिधि उसके मुज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.