1.12 करोड़ सरकारी राशि दुरूपयोग मामले में तत्कालीन ईओ के खिलाफ एफआईआर
अररिया, मई 11 -- जोकीहाट, एक संवाददाता वित्तीय अनियमितता व सरकारी राशि दुरूपयोग मामले में जोकीहाट नगर पंचायत के तत्कालीन ईओ विनोद कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह कार्रवाई जोकीहाट नगर पंचायत के वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी मो आतिउर रहमान ने की। जोकीहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जिले में हड़कंप मचा है। तत्कालीन ईओ पर अपने कार्यकाल के दौरान डस्टबिन सहित अन्य सामग्रियों के क्रय में विहित प्रक्रिया का अनुपालन नहीं कर वित्तीय अनियमितता करने और सरकारी राशि दुरूपयोग करने का आरोप है। यह सरकारी राशि लगभग 1.12 करोड़ बतायी गयी है। यहां बता दें कि विनोद कुमार 2022 से 2024 तक जोकीहाट नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर रहे। इस दौरान उन पर गड़बड़ी का आरोप लगता रहा। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया कि फिलहाल आरोपी विनोद कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.