आजमगढ़, जनवरी 30 -- आजमगढ़,संवाददाता। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली बिल एवं बिजली चोरी के मामले में राजस्व निर्धारण में एक मुश्त समाधान राहत योजना का दूसरा चरण अब अंतिम दौर में है। अब तक 1.11 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ उठाते हुए करीब छह करोड़ रुपये जमा किये हैं। बिजली बिल और विद्युत चोरी मामले में विशेष छूट दी जा रही है। जिले में करीब आठ लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इन पर करोड़ों रुपये बकाया है। इनमें से बहुत से उपभोक्ता बिजली कनेक्शन लेकर बिजली बिल जमा करना ही भूल गए। शासन की तरफ से इन उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के लिए विशेष छूट प्रदान की है। यह सुविधा तीन चरणों में प्रदान किया जा रहा है। दूसरा चरण 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। आखिरी यानि तीसरा चरण एक फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। अधिशासी अभियंता प्रथम शहर पीके गुप्ता ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.