कुशीनगर, अप्रैल 23 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों व अभिभावकों का इंतजार गुरुवार को समाप्त हो जाएगा। जिले के हाईस्कूल व इंटर में पंजीकृत 1.10 लाख अभ्यर्थियों के भाग्य का पिटारा आज खुलेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने आदेश जारी कर दिया है।माध्यमिक शिक्षा विभाग से जिले में 22 राजकीय, 54 एडेड समेत 368 विद्यालय संचालित हैं। बोर्ड परीक्षा पिछले 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च चली थी। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए 1.10 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 29,245 बालक व 28,943 बालिकाएं व 2 ट्रांसजेंडर समेत कुल 58,190 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: आज दोपहर बाद आएगा परीक्षा परिणाम वहीं, इंटरमीडिएट में 24,809 बालक व 24,909 बालिकाएं व एक ट्रांसजेंडर समेत कुल 49,719 पंजीकृत हैं...