हापुड़, फरवरी 28 -- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गोंदी मार्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार को वह पुलिस टीम के साथ जहारवीर मंदिर की तरफ जाने वाले गोंदी मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के थैले में गांजा रखकर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपी सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी बकर अली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...