प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज, ध्रुव शंकर तिवारी। यमुना पार के लालापुर-भीटी मार्ग के अंतर्गत इमिलिया व कंजासा गांव के बीच के पंद्रह किमी लंबे मार्ग की सूरत बदलने जा रही है। इस मार्ग पर स्थित पुरानी क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह नई पुलिया का निर्माण 1.1 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड तीन की ओर से कराया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।मार्ग के बीच में 18 मीटर लंबाई की पुलिया है। जिससे रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते है। दो वर्षों में ओवरलोड ट्रैक्टरों के दबाव की वजह से पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। निर्माण खंड तीन के नई पुलिया के निर्माण के प्रस्ताव पर लखनऊ मुख्यालय से स्वीकृति दो सप्ताह पहले मिली थी और अब बजट भी जारी कर दिया गया। जिसके ब...