रुद्रपुर, मार्च 20 -- किच्छा, संवाददाता। राज्य योजना के अंतर्गत ग्राम रामेश्वरपुर और दोपहरिया में 1.07 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। शुक्रवार को विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि उनके प्रयासों से ग्राम रामेश्वरपुर में 658 मीटर आंतरिक सड़कों का 45.29 लाख रुपये की लागत से सीमेंट कंक्रीट से निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम दोपहरिया में 900 मीटर लिंक मार्ग का 62.05 लाख रुपये की लागत से का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों सड़कों को वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को विशेष राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। तथा इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। विधायक बेहड़ ने इन महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.