फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। जिले में 106757 पंजीकृत श्रमिकों में सिर्फ 69449 ने ही अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया है। इस तरह से 37308 श्रमिक अभी भी नवीनीकरण से वंचित हैं। ऐसे में बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी दिक्कत आ सकती है। सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह ने बताया कि बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपना अंशदान जमा कर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करा सकते हैँ। इसके साथ ही अपनी फैमिली आईडी श्रमिक प्रोफाइल में अंकित कराकर अपडेट कर लें जिससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि अभी भी काफी संख्या में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों ने सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है जिसकी वजह से न...