किशनगंज, मार्च 14 -- किशनगंज। किशनगंज जिले के खगड़ा स्थित जिला कृषि कार्यालय में शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा किस्त जारी करने का लाइव प्रसारण भी किसानों और अधिकारियों को दिखाया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किशनगंज जिले के करीब 1.03 लाख किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की राशि भेजी गई है। उन्होंने कहा कि यह राशि सीधे किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है, जिससे उन्हें खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में आर्थिक सहायता मिलेगी।जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जो कि...