उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों के खातों में कुल 1,02,007 रुपये की ठगी गई धनराशि वापस कराकर बड़ी राहत दिलाई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। पहले मामले में मसवासी निवासी विवेक पाल ने 22 मार्च को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और चार्ज न कटने का झांसा देकर उनसे 19,012 रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत मिलने पर कोतवाली सदर की साइबर टीम ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई। दूसरे मामले में सरोसी निवासी प्रदीप कुमार ने 1 अप्रैल को गूगल पे के माध्यम से 82,995 रुपये की साइबर ठगी की...