नई दिल्ली, मार्च 17 -- सालों से साड़ी भारतीय महिलाओं का पारंपरिक परिधान है, जिसे वह कई अलग तरीकों के साथ पहनती आ रही हैं। नए फैशन ट्रेंड्स के हिसाब से अब साड़ी पहनने का तरीका भी बदल चुका है और लोग इसे नए लुक में कैरी करते हैं। हालांकि, साड़ी का फैशन कभी भी आउट नहीं हुआ बल्कि अब बनारसी, सिल्क, साटिन, कांजीवरम, प्रिंटेड साड़ियों का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। बदलते ट्रेंड्स के साथ आपको भी साड़ी पहनने का तरीका थोड़ा बदलना पड़ेगा। अगर आप आज भी शादी-पार्टी में सिंपल तरीके से साड़ी पहनकर चली जाती हैं, तो आज 5 अलग ड्रेपिंग स्टाइल सीख लें। चलिए आपको स्टेप-बाई-स्टेप में साड़ी को 5 अलग स्टाइल में पहनने का तरीका बताते हैं।कैसे ड्रेप करें 5 अलग स्टाइल में साड़ी-1. नॉर्मल स्टाइलबेल्टेड साड़ी स्टाइल नॉर्मल स्टाइल में साड़ी वही है, जो आमतौर पर हर महिला पह...