नई दिल्ली, अगस्त 13 -- एस्ट्रल (Astral) के शेयरों में गुरुवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। मजबूत Q1 FY27 नतीजों के बाद कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 9.5% उछलकर Rs.1,599 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। Astral Ltd का शेयर पिछले 1 महीने में करीब 19.69% चढ़ चुका है। पाइप और बिल्डिंग मटेरियल बनाने वाली कंपनी एस्ट्रल (Astral) ने जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 51.8% बढ़कर Rs.120.2 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह Rs.79.2 करोड़ था। मुनाफे में इस मजबूत बढ़ोतरी के साथ EBITDA में भी सुधार देखने को मिला, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 4950% का रिटर्न, अब कंपनी ने किया 10 बोनस शेयर देने का ऐलान यह भी पढ़...