शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में 1 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल तक 'दस्तक अभियान' चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में द्वितीय जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को 28 मार्च तक माइक्रो प्लान स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया और दिमागी बुखार जैसे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य करें।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 1 अप्रैल से पहले सभी आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.