नई दिल्ली, अगस्त 31 -- देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर अपना जोर दिखा रहा है। भारी बारिश के चलते कई राज्यों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 अगस्त को जारी अपने ताजा मौसम बुलेटिन में ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बारिश के चलते 1 सितंबर यानी कल स्कूल बंद रहेंगे? दरअसल, IMD की ओर से बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है, लेकिन प्रभावित राज्यों या पूरे देश में स्कूल बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। स्कूलों में अवकाश का फैसला संबंधित राज्य सरकार, जिला प्रशासन या स्थानीय प्रशासन की ओर...