नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Multibagger Stocks: मल्टीबैगर स्टॉक Sakar Healthcare के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने जून तिमाही के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। नेट प्रॉफिट में तेज इजाफा हुआ है। जिसका असर आज कंपनी के शेयरों पर देखा जा रहा है। बता दें, एनएसई में कंपनी के शेयर 817.45 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत की उछाल के साथ 833.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- 8वें पे कमीशन से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, कर्मचारियों के लिए जानना जरूरीकंपनी के रेवन्यू में 34% का इजाफा (Sakar Healthcare Q1 Results) Sakar Healthcare ने दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि जून क्वार्टर के दौरान कुल रेवन्यू (ऑपरेशंस) 72.97 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 38 प्...