नई दिल्ली, जुलाई 20 -- भारत में बिकने वाले एक समोसे की कीमत में करीब 6.5 लीटर पेट्रोल! आप कहेंगे मजाक है क्या? जी नहीं, यह मजाक नहीं बल्कि सोलह आने सच है। लीबिया एक ऐसा देश है, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत भारतीय रुपये में महज 2.25 रुपये है। जबकि, भारत में अब एक समोसा औसतन 15 रुपये में बिक रहा है। ईरान-अमेरिका युद्ध की लपटों में कच्चा तेल उबाल मार रहा है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर कदम बढ़ा चुका है। जबकि, पाकिस्तान समेत कई देशों में पेट्रोल की कीमतें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई हैं। दुनिया में पेट्रोल की औसत कीमत भी 137 रुपये से बढ़कर 141 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। इसके बावजूद दुनिया के 3 देशों में पेट्रोल की कीमत 4 रुपये से कम है। आज की डेट सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में है। यह एक लीटर पेट्रोल 2.25 रुपये में बिक रहा ह...