नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Dividend Stocks: 3एम इंडिया लिमिटेड (3M India Ltd) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 1 शेयर पर 506 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय मेंकिस दिन है रिकॉर्ड डेट (3M India Ltd Dividend record date) कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि एक शेयर पर 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने का फैसला किया गया है। वहीं, एक शेयर पर 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। यानी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 506 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। बता दें, इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 17 जुलाई की तारीख को तारीख डेट कर दिया है। जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन न...