1 लीटर दूध से बनाएं 200 ग्राम दानेदार मावा, बस 2 चीजें मिलाते ही मिलेगा हलवाई जैसा स्वाद
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- मावा की जरूरत सिर्फ होली पर ही नहीं पड़ती बल्कि लोग हर सीजन में खोया वाली मिठाई भी बनाते हैं और कुछ लोग हलवे में भी डालते हैं। बाजार से मावा खरीदने जाएंगे तो ये काफी महंगा मिलेगा और साथ ही मिलावटी भी हो सकता है। ऐसे में क्यों ना आप मावा घर पर ही बना लें। कई लोग सोचते हैं कि मावा को बनाने में घंटों का समय लगेगा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हलवाई की तरह खोया बनाने के लिए आपको सिर्फ आधे घंटे का समय लगेगा और फिर आपका दानेदार मावा बनकर तैयार हो जाएगा। शेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर मावा बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है, जो बेहद आसान है।दूध कैसा लेना है मावा बिना दूध के बनेगा नहीं और आपको उसके लिए गाढ़ा दूध चाहिए। मतलब आप 1 लीटर फुल क्रीम दूध ले लीजिए। फुल क्रीम दूध में मावा गाढ़ा बनेगा और स्वाद भी अच्छा आएगा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.