नई दिल्ली, जून 9 -- Mango Rasmalai Recipe: गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी रसमलाई खाना हर किसी को पसंद होता है। बाजार से दूध वाली रसमलाई आती है और सब मजे से खा लेते हैं। इन दिनों आम का सीजन है, तो क्यों ना आप आम वाली रसमलाई का स्वाद भी चख लें। जी हां, आम से भी रसमलाई बन सकती है और इसे बनाना कोई रॉकेट साइंस जैसा भी नहीं है। आप घर की कड़ाही में आम वाली रसमलाई बना सकते हैं और मजे से खा भी सकते हैं। हलवाई की तरह ये रसमलाई भी सॉफ्ट और स्पंजी बनेगी, जो मुंह में जाते ही घुल जाएगी। तो चलिए इसकी सरल रेसिपी हम आपको बताते हैं।मैंगो रसमलाई के लिए क्या-क्या चाहिए -3-4 पके हुए आम -50 ग्राम पनीर -2-3 चम्मच चीनी -आधा कप सूजी -केसर के कुछ धागे -आधे से कम चम्मच इलायची पाउडर -आधा कप दूध 1 लीटर दूध घोल के लिएआम से बनाएं रसमलाई सबसे पहले आपको आम के पल्प को निक...