नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की सेल्स के आंकड़े अब पूरी तरह बदल चुके हैं। साल 2025 की तुलना में इस साल देश की EV इंडस्ट्री को तगड़ी ग्रोथ मिल चुकी है। खास बात ये है कि अभी भी साल खत्म होने में तीन महीने बाकी हैं। सितंबर EV सेगमेंट के लिए इस साल का सबसे बड़ा महीना भी बन चुका है। इस महीने कई माइलस्टोन सेट हो चुके हैं। खासकर टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने इस साल ईवी सेल्स में नए रिकॉर्ड बना डाले हैं। चलिए एक बार इस साल की टॉप EV कंपनी के सेल्स फिगर को देखते हैं। यह भी पढ़ें- पल्सर, KTM, अपाचे, एवेंजर पर भारी पड़ी TVS की ये मोटरसाइकिल; अगस्त में बनी नं-1 वाहन वार्ता से मिले डाटा के मुताबिक, इस साल अब तक हुई EV सेल्स के आंकड़ों को देखें तो 7 कंपनियों ने मिलकर 1.44 लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री का सफर तय कर लिया ह...