नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयरों में बुधवार को गजब की तेजी देखने को मिली है। एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 476.90 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 साल में शेयरधारकों को 3500 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। एलेकॉन इंजीनियरिंग ने 6 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 36 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। इस मल्टीबैगर कंपनी पर दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी दांव है। बोनस शेयर देने के साथ ही कंपनी 2 बार अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। 1 लाख रुपये के ऐसे बन गए 36 लाख रुपये से ज्यादाएलेकॉन इंजीनियरिंग (Elecon Engineering) के शेयर 25 सितंबर 2020 को 13.03 रुपये पर थे। ...