नई दिल्ली, अगस्त 26 -- हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस ने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 साल में अपने शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयरों ने 6 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 52 लाख रुपये बना दिया है। कंपनी के शेयरों में इस अवधि में 5100 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। 1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 52 लाख रुपयेसीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर 21 अगस्त 2020 को 16.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर बुधवार 26 अगस्त 2026 को 882.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 21 अगस्त 2020 को सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयरों में 1 लाख रुपये लग...