ग्रेटर नोएडा, मार्च 10 -- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने इंटरनेशनल जॉब फर्जी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये गैंग यूरोप के कई देशों जैसे फिनलैंड और रूस में नौकरी का सपना दिखाकर लोगों से लाखों की ठगी करता था। पुलिस के अनुसार, गैंग के शिकार अब तक कम से कम 28 पीड़ित लोगों का पता चल सका है। ये गैंग 80 हजार से 1 लाख में वीजा का सपना दिखाता था। गैंग का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित उन वीजा के आधार पर एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वीजा पूरी तरह फर्जी हैं। पुलिस ने इस मामले में 35 वर्षीय आरोपी सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार मामला शनिवार को सामने आया, जब गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी मोहम्मद अनीस (37) ने बिसरख थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्ह...