नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- फॉक्सवैगन टाइगुन ने भारतीय बाजार में अपना 5 साल का सफर तय कर लिया है। कंपनी ने इसे सितंबर 2021 में लॉन्च किया था। इतना ही नहीं, इस सफर के दौरान इस SUV ने 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, सितंबर 2026 के आखिर तक फॉक्सवैगन इंडिया ने इस मिडसाइज SUV की 99,095 यूनिट्स की होलसेल बिक्री दर्ज की। इसे 1 लाख के आंकड़े तक पहुंचने के लिए बाकी 905 यूनिट्स को इसने अक्टूबर के पहले पखवाड़े (15 दिन) में हासिल कर लिया। कंपनी ने सितंबर तक टाइगुन की 52,751 यूनिट एक्सपोर्ट भी कीं। FY2023 में 21,736 यूनिट की बिक्री के साथ टाइगुन का अब तक का सबसे अच्छा फाइनेंशियल ईयर था, जब फॉक्सवैगन भारत की 41,326 यूनिट की पैसेंजर व्हीकल सेल्स में इसका 53% हिस्सा था। हालांकि...