नई दिल्ली, जून 18 -- चाय हम भारतीयों की फेवरिट ड्रिंक है, ऐसे में जाहिर है हर घर में चाय बनती ही है। इसलिए चाय की छलनी का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि आपने नोटिस किया होगा कि कुछ दिनों के लगातार इस्तेमाल के बाद छलनी के छेद बंद होना शुरू हो जाते हैं। दरअसल छलनी पर चायपत्ती, दूध और टैनिन की परत जमना शुरू हो जाती है, जिसे धो कर साफ करना पॉसिबल नहीं होता। कुछ दिनों बाद तो छेद बिल्कुल बंद से होने लगते हैं, जिनमें चाय छानना मुश्किल होता है। ऐसी छलनी देखने में भी काफी गंदी लगने लगती है। कई लोग इन्हें फेंक देते हैं, जो सही नहीं है। क्योंकि छोटी सी ट्रिक से आप इसे वापस नए जैसा कर सकते हैं, बिना पैसे खर्च किए। आइए जानते हैं कैसे -इस वायरल हैक से मिनटों में साफ हो जाएगी चाय की छलनी इस्तेमाल के बाद अगर आपकी चाय की छलनी के छेद बंद हो गए हैं औ...